.::. ..::.

Wednesday, 28 March 2012

नयी हुंकार

मित्रो मै आपके तरह uptet 2011 में सफल अभ्यर्थी हूँ . मुझे भारतीय न्यायपालिका में पूर्ण विश्वास है.यहाँ केसों की संख्या अधिक होने के कारण देर तो होती है पर न्याय जरूर मिलता है.   मैंने २०१० में bed  किया और लखनऊ वि वि  ने  पहले दिन हमारी काउंसलिंग कराने के बाद भी और एडेड कालेज में  एडमिशन देने के एक माह बाद हमारा एडमिशन इस लिए निरस्त कर दिया था कि हमने कन्फर्मेशन लेटर नहीं लिया है. पूरे प्रदेश में मुझ  जैसे ४००० छात्र थे  .मैंने  एक ब्लॉग बनाया और हमारी टीम ने bed confermation letter case की लडाई लड़ी. आप इसके बारे में www.upbedtoppers.blogspot.com पर देख सकते है. .
अब लडाई की बात........ कोई लड़ाई एक उचित रणनीती से लड़ी जाती है, इमानदारी ,संगठन और समर्पित सिपाही(हम और आप ) इसके दूसरे  आयाम है.एक बात स्पष्ट जान लीजिये की इस नयी सरकार की मंशा अकादमिक मेरिट पर नियुक्ति करने की है.और हमें हमारा हक केवल न्यायालय ही दिला सकता है.
हम गलती कहाँ  कर रहे है की कपिल देव यादव के द्वारा दायर की गयी रिट में हुए स्टे को वैकेट नहीं करवा पाए जबकि यह एक बहुत ही कमजोर रिट थी.इसका कारण हमारी खुद की शिथिलता थी.हमारे मन में यह घर कर गया है कि कपिल देव एक पार्टी विशेष का कार्यकर्ता है .....नहीं मेरे भाइयो वो हमारे  आपके तरह टेट पास अभ्यर्थी है  जिसके 91 अंक है पर उसके bed में 81 .9 % है  और उसकी अकादमिक मेरिट 260 है.अब वह भला क्यों चाहेगा की भर्ती मूल विज्ञापन के आधार पर हो. उसने अकेले दम पर लड़ने की ठानी और अपने उद्देश्य में आंशिक रूप से सफल भी हुआ.
हम अब तक हाथ पे हाथ धरे बैठे रहे . ब्लॉग naukri-recruitment-result.blogspot.com ने  हमारी लड़ाई को मजबूत किया मुस्कान जी इसके लिए साधुवाद की पात्र है . आन्दोलन की सूचनाओं के लिए      naukri-recruitment-result.blogspot.कॉम देखते रहे.न्यायालय में हम क्या करेंगे इसके लिए इस ब्लॉग को देखते रहे. 
.हमारी पूरी टीम सुप्रीम कोर्ट तक लडेगी और अपना हक लेकर रहेगी.
हमारी टीम ने स्पेशल अपील के माध्यम से कपिल देव के स्टे को  वैकेट कराने की तैयारी कर ली है .हम लड़ाई  में रिट के हर मुद्दे पर वकील साहब से खुद चर्चा करते है और हम उन्हें किताबो के माध्यम से भी बताते है.हमने एक बहुत नामी वकील महोदय की सेवाए ली है.उनका नाम हम अभी नहीं दे सकते है .बस दो दिन इंतज़ार करे.नीचे कमेन्ट में अपने नाम और मोबाइल नंबर जरुर लिखे .ताकि आपके संपर्क सूत्र का डाटा बेस तैयार हो सके.संजीव कुमार मिश्र (मैनपुरी) जी को १००० रुपये की सहायता और शेर -ए- दिल जज्बे के लिए सलाम. देवरिया से गौरी शकर पाठक,प्रेम प्रकाश तिवारी ,अनुराग मल्ल, जय प्रकाश यादव,सत्यप्रकाश सिंह ,सुजीत सिंह ,जन्मेजय सिंह,रिपुसूदन चौहान (सभी देवरिया से) आदि मित्रो को २००-२०० रुपये की आर्थिक सहायता के लिए धन्यवाद.   अपनी शंकाए मेल करे    



7 comments:

  1. main bhi aapki team me samil hona chahta hue, maine kanpur se bed kiya hai, wartman me main haridwar he karyrat hu.

    ReplyDelete
  2. MERA MOBILE NO 9568595961, PLZ CONTACT

    ReplyDelete
  3. WILL CONTACT SOON MANOJ BHAI.AAPKA SWAGAT HAI.

    ReplyDelete
  4. i m also join with u sir ji.......................

    ReplyDelete
  5. आज टीईटी प्रतिनिधी मंडल की उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव जी से वार्ता हुई और वार्ता सफल रही , ऐसा सूत्रों के हवाले से खबर है |

    उन्होंने मान लिया की भर्ती टीईटी मेरिट से पूर्व निर्धारित प्रक्रिया से ही की जायेगी हालाँकि अभी ओफिसिअल एनाऊन्स्मेंट आना बाकि है , वही बताएगा की वास्तविकता क्या है
    source SARKARI NAUKRI RECRUITMENT (BLOG)

    SOURCE-
    HINDUSTAN DAINIK....

    ReplyDelete
  6. कुछ भी बन बस कायर मत बन ।

    ठोकर मार पटक मत माथा
    तेरी राह रोकते पाहन
    कुछ भी बन बस कायर मत बन ।

    तेरी रक्षा का न मोल है
    पर तेरा मानव अनमोल है
    यह मिटता है वह बनता है
    अर्पण कर सर्वस्व मनुज को
    कर न दुष्ट को आत्म समर्पण
    कुछ भी बन बस कायर मत बन ।

    ReplyDelete